HomeHealth & Fitnessअज्ञात वाहन ने बाईक सवारों को कुचला, युवक की घटना स्थल पर...

अज्ञात वाहन ने बाईक सवारों को कुचला, युवक की घटना स्थल पर ही मौत

गुमला। एनएच 23 रांची – गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के पलमाडीपा, हाथी पुल पर रविवार को एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई।

वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भरनो के पोखरा टोली निवासीझीबू लोहरा के पुत्रविष्णदेव उर्फ बौवा (18) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में इसी गांव के फुलचंद उरांव (17) वर्ष और कर्मा उरांव (17) शामिल है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाईक पर जूता और जींस खरीदने बेड़ोगए थे और वापस आने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया गया।

इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों की मदद के लिए पड़हा राजा मुकेश उरांव, समाज के मंशा उरांव, जुगल उरांव, बिरसा उरांव, सुरेश उरांव सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस पूरे घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments