Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रिउना के महादेव नाथ मंदिर में परशुराम जयंती:बांसी विधायक जय प्रताप सिंह...

रिउना के महादेव नाथ मंदिर में परशुराम जयंती:बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा निकली


खेसरहा क्षेत्र के ग्राम रिउना स्थित महादेव नाथ मंदिर में आज भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। यह शोभायात्रा महादेव नाथ मंदिर से शुरू होकर घोसियारी बाजार, टिकरी, पकारिया, करहवा, मसैचा और छितौनी गांव से गुजरी और वापस मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा, विपिन तिवारी, दिवाकर मिश्र, भोला मिश्र, विशाल मिश्रा, मगरु प्रसाद त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, पुसई तिवारी, नारद मिश्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए खेसरहा थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा और पुलिस चौकी कुर्थिया के वीरेंद्र सिंह यादव अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments