Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पैदा गांव में गूंजे जय श्री कृष्ण के जयकारे:7 दिवसीय भागवत कथा...

पैदा गांव में गूंजे जय श्री कृष्ण के जयकारे:7 दिवसीय भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन, शास्त्री जी के प्रवचन सुन भावुक हुए श्रद्धालु

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पैदा (लंगड़ी) में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कथा के समापन पर हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। व्यास पीठ पर विराजमान पं. हनुमान प्रसाद शास्त्री (अयोध्या धाम) के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन और पूर्णाहुति संपन्न हुई। कथा के समापन पर शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहने की प्रेरणा दी। उनके उद्बोधन से भाव-विभोर होकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा समापन के बाद आयोजित भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का क्रम देर रात तक जारी रहा और पूरा वातावरण “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंजता रहा। इस सात दिवसीय आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री सत्य नारायण तिवारी और श्रीमती शांति तिवारी की श्रद्धा और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया। आयोजक अरविंद कुमार तिवारी और सूरज तिवारी (भोलू) के अथक परिश्रम और कुशल संयोजन से यह धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस पावन अनुष्ठान में रण विजय सिंह (राहुल), अंकुर मिश्रा, पवन सिंह, संतोष, सत्यम सिंह, रोशन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments