बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में जूस के पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, रामगांव इलाके के लक्खाबौंडी ग्राम निवासी नफीस गन्ने के जूस की दुकान चलाता है। रविवार देर रात करीब दस की संख्या में कुछ लोग उसकी दुकान पर जूस पीने आए। जब नफीस ने उनसे 100 रुपये मांगे, तो उन्होंने जूस खराब बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में नफीस का सिर फट गया। उसे बचाने के लिए पास में मौजूद उसके पिता दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जूस के पैसे मांगने पर पिता-पुत्र पर हमला:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिला अस्पताल में चल रहा दोनों का इलाज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












