HomeUncategorizedदेवरिया में साहित्य सोसाइटी की गोष्ठी का भव्य आयोजन, रचनाकारों ने बिखेरा...

देवरिया में साहित्य सोसाइटी की गोष्ठी का भव्य आयोजन, रचनाकारों ने बिखेरा शब्दों का जादू*

 

 

देवरिया:

साहित्य डिजिटल के तत्वावधान में कल परमशुभ लॉन (देवरिया) में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक कवियों, साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशुतोष त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन शिव मिश्र ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी प्रवीण मणि ने निभाई। साहित्य डिजिटल के फाउंडर सूरज मणि की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।

 

कार्यक्रम में विभिन्न कवियों राजा मणि,सरोज पांडेय,कविता पांडेय,क्षमा जी,सीमा नयन जी,पुष्कर तिवारी जी,रीना मिश्रा जी,प्रार्थना राय जी,रंजिता जी,अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। कविता, गीत, ग़ज़ल और समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत रचनाओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। गोष्ठी में स्थानीय रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके साहित्यिक उत्साह को बढ़ावा दिया गया।

 

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। देवरिया के साहित्य प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम एक यादगार सांस्कृतिक संध्या बन गया।

 

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments