Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के जोगिया में ग्राम चौपाल आयोजित:ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर...

सिद्धार्थनगर के जोगिया में ग्राम चौपाल आयोजित:ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, पंचायत सचिव ने दिए आश्वासन


सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत डबरा में रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान करना था। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंड की ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाती है। ग्राम चौपाल निर्धारित समय पर शुरू हुई। पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तफा ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं से संबंधित और अन्य समस्याओं को बताने का आग्रह किया। कई ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं पंचायत सचिव के समक्ष रखीं। मोहम्मद मुस्तफा ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कुछ समस्याएं उनके स्तर की नहीं हैं, जिनके लिए संबंधित विभाग को आवेदन भेजे जाएंगे और समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि महमूद, पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तफा, श्रीमती विभा, फरहाद अली, फूलचंद, मीरा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments