Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में खेत विवाद का मामला:दो भाइयों पर हमला, एक गंभीर घायल;...

बहराइच में खेत विवाद का मामला:दो भाइयों पर हमला, एक गंभीर घायल; आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया दीवान गांव में खेत विवाद को लेकर दो भाइयों पर हमला किया गया। इस घटना में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संदीप आर्या अपने भाई शिवा के साथ खेत देखने गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में पहले फसल काटी गई थी और बाद में उसमें आग लगा दी गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते किशोरी यादव के पुत्र और ढोंढे के पुत्र विजय बहादुर सहित कुछ अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों को घेर लिया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में संदीप आर्या को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके भाई शिवा भी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल संदीप आर्या ने क्षेत्राधिकारी मोतीपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments