#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपियापार गांव में मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर फैले कूड़े-कचरे के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई न होने के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इस गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से तत्काल सफाई अभियान चलाने तथा गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गोपियापार गांव में गंदगी का अंबार:मुख्य मार्ग पर कूड़े से ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












