Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के खजुरिया में जर्जर पुलिया और अंधा मोड़:दर्जनों गांवों को जोड़ने...

महराजगंज के खजुरिया में जर्जर पुलिया और अंधा मोड़:दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर बड़े हादसे का खतरा


महराजगंज जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया का मुख्य मार्ग इन दिनों दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जिले से जोड़ता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और राहगीरों का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके ठीक सामने एक अंधा मोड़ होने के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। पुलिया की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से अब तक न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही अंधे मोड़ पर कोई संकेतक स्थापित किया गया है। रात के समय, घने कोहरे तथा बारिश के दौरान वाहन चालकों को पुलिया दिखाई नहीं देती, जिससे बड़े हादसे की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने तथा अंधे मोड़ पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा बैरिकेड लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments