HomeHealth & Fitnessखाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे फंसी एंबुलेंस को वर्दी पहने हुए पानी में भीगते हुए धक्का मारकर पानी से बाहर निकाला। एंबुलेंस में फंसे मरीज की जान बचाई। इसकी विडिओ आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह से ही नोएडा एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। जगह-जगह जल भराव हो गया है। यहां के ज्यादातर अंडरपास पानी से भर गए हैं। आज सुबह एक अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी लेकिन महामाया अंडरपास के पास वह पानी में फंस गई। 

इस वजह से एंबुलेंस में मौजूद मरीज की जान पर आफत आ गई। एंबुलेंस चालक ने पुलिस से सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को धक्का लगाकर पानी से बाहर निकलवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments