महराजगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। परसामलिक थाना पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को जिगिना टोला गंगवलिया गांव से 88 टेट्रापैक अवैध देशी शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त सिंह के नेतृत्व में की गई। परसामलिक थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजीत अपनी टीम के साथ इस अभियान में शामिल थे, जिसमें कांस्टेबल अंगद सिंह, विकास यादव और अंगद यादव भी मौजूद थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजकुमार (36 वर्ष) पुत्र सूर्यनारायण के रूप में हुई है, जो जिगिना टोला गंगवलिया, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज पुलिस ने 88 टेट्रापैक अवैध शराब पकड़ी:परसामलिक में एक व्यक्ति गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












