महराजगंज के निचलौल विकासखंड के घोरनर, श्रीनगर और लोढ़िया गांवों को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दर्जनों गांवों के किसानों को खेती-बाड़ी के लिए आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि उपकरण ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में तो यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे किसानों को अपनी फसलों तक पहुंचने में बड़ी बाधा आती है। किसान जौवाद अली, अरमान खान, सिराजुद्दीन, जावेद खान, मुन्ना, रामबचन, मनोहर, राजाराम और कृष्ण प्रसाद सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि वे इसी रास्ते से अपने कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर, ट्रॉली और पंप सेट लेकर आते-जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। किसानों ने यह भी बताया कि जब से यह सड़क बनी है, तब से आज तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि उन्हें आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के निचलौल में सड़क क्षतिग्रस्त:घोरनर, श्रीनगर, लोढ़िया मार्ग पर किसानों को आवागमन में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












