महराजगंज में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र में एक जनजागरूकता रैली निकाली गई। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति की महराजगंज शाखा द्वारा संचालित ‘सुरक्षित शैशव’ कार्यक्रम के तहत यह रैली आयोजित की गई। मुजहना बुजुर्ग और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिन्दुरिया के बच्चों तथा समुदाय के लोगों ने इसमें भाग लेकर बाल अधिकारों की आवाज बुलंद की। मुजहना बुजुर्ग में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीनिवास ने, जबकि सिन्दुरिया में श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह और प्रबंधक यंत्री प्रसाद विश्वकर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में जागरूकता संदेश लिए बच्चों ने नारे लगाते हुए लोगों को बाल अधिकारों के प्रति सजग किया। रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, सुरक्षित आवागमन, सुरक्षा तंत्र, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य योजनाओं, बीमा और सामाजिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संगोष्ठी में प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर विशेष जोर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बाल श्रम के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें होटल, ढाबे, चाय की दुकान, ईंट-भट्ठे या किसी अन्य प्रतिष्ठान पर कोई बाल श्रमिक मिलता है, तो इसकी सूचना पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या श्रम विभाग को दें। शिकायत पेंसिल पोर्टल पर भी दर्ज की जा सकती है। इस कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 181, 1090, 1903 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर पुलिस, श्रम विभाग, विद्यालय और समिति के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिन्दुरिया में बाल अधिकारों पर जागरूकता रैली:बच्चों ने बाल श्रम, विवाह और तस्करी के खिलाफ उठाई आवाज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












