*आमजन की समस्याओं का समाधान ही सर्वाेच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 21 अप्रैल, 2026। सू0वि0। नवागत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रथम जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रत्येक फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र को गम्भीरतापूर्वक देखा तथा उनकी समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता से निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें त्वरित न्याय मिले। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
नवागत जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












