#बस्ती_न्यूज
गणेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर में नाली सफाई अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय सभासद समन यादव के प्रयासों से यह कार्य कराया गया, जिससे लंबे समय से चली आ रही गंदगी और जलभराव की समस्या का समाधान हो सके। क्षेत्र में नालियों के जाम होने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सभासद सुमन यादव ने इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए नगर पंचायत प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद सफाई अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान, सफाई कर्मियों ने नालियों की व्यापक सफाई की। नालियों में जमा कचरा और गाद को हटाकर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो गई है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए सभासद सुमन यादव और नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में स्वच्छता बेहतर होगी और बीमारियों के फैलने का खतरा कम होगा। निवासियों ने भविष्य में भी नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गणेशपुर वार्ड 8 में नाली सफाई अभियान शुरू:सभासद के प्रयास से जलभराव की समस्या का समाधान, बीमारियों से मिलेगी निजात
RELATED ARTICLES












