Homeदेश (National)'हे भगवान बचा ले', 1 घंटे हवा में चक्कर काटता रहा विमान,...

‘हे भगवान बचा ले’, 1 घंटे हवा में चक्कर काटता रहा विमान, अंदर फंसे थे 22 लोग

हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई 91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार को विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए और कुछ यात्री रोने लगे तथा अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दिखाई दे रहा है कि यात्री चिल्ला रहे हैं और रो रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई यह उड़ान शाम करीब साढ़े चार बजे हुबली पहुंचने वाली थी लेकिन फ्लाइट लैंड करने के लिए मौसम सही नहीं था जिसके कारण फ्लाइट वहां नहीं उतर सकी। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा, ‘हैदराबाद से हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया।’ उन्होंने बताया कि रूट डायवर्ट करना मानक सुरक्षा प्रक्रिया का ही हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू के उधमपुर में खाई में गिरी बस, सात की मौत; मदद में लगी आर्मी

वीडियो में दिखा यात्रियों का डर

रूट डायवर्ट करने के कारण विमान में यात्रियों को ज्यादा लंबे समय तक रहना पड़ा। इसके साथ ही खराब मौसक के कारण कई यात्री अंदर बैठे ही परेशान होने लगे। इस दौरान की एक वीडियो भी सामने आई है जो फ्लाइट में बैठे एक यात्री ने रिकॉर्ड की है। वीडियो में देखा जा सकात है कि यात्री अपनी सीटों पर बैठे परेशान हो रहे हैं और कुछ यात्री चिल्ला रहे हैं। इस दौरान किसी के रोने की भी आवाजें वीडियो में रिकॉर्ड हो गईं।

एक घंटे चक्कर काटे

एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, मौसम में सुधार की उम्मीद में विमान हुबली के ऊपर करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरु भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘यह सामान्य प्रक्रिया है। मौसम में सुधार का इंतजार करते हुए विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाते हैं। यह पायलट का फैसला होता है।’

यह भी पढ़ें: आत्महत्या कर रहे किसान लेकिन सिंचाई प्रोजेक्ट अटके, महाराष्ट्र में क्या हो रहा?

रात 11 बजे हुबली के लिए रवाना

अधिकारी ने बताया कि विमान बाद में शाम करीब साढ़े छह बजे बेंगलुरु में उतरा और मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे उसे फिर हुबली रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौसम के कारण हुई इसी तरह की अन्य बाधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक अन्य उड़ान को भी गोवा की ओर मोड़ना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई समस्या नहीं है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments