HomeHealth & Fitnessबेसिक लाइफ सपोर्ट पर आधारित "साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का राज्यपाल ने...

बेसिक लाइफ सपोर्ट पर आधारित “साथी हाथ बढ़ाना” पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

लखनऊउत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जनभवन में सुनील कुमार यादव, चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल चिकित्सालय, लखनऊ एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनर द्वारा लिखित पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना–बेसिक लाइफ सपोर्ट: इमरजेंसी रिस्पांस और लाइफ-सेविंग स्किल्स का विधिवत विमोचन किया।

राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लेखक सुनील कुमार यादव को इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक स्वास्थ्य कर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments