संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 04.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित आई.जी.आर.एस. (IGRS) प्रकोष्ठ एवं विभिन्न थानों में उत्कृष्ट व निष्ठापूर्ण कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
बेहतर कार्य निष्पादन और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । इसके साथ ही, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया ।
*आई.जी.आर.एस. एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण व थानों पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने वाले निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया:-*
• आई.जी.आर.एस. सेल (IGRS Cell): प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हे0 का0 आदर्श श्रीवास्तव, का0 धनंजय शर्मा, का0 लल्लन पाल ।
• सी.एम. डैशबोर्ड (CM Dashboard):- हे0 का0 धृष्ट द्युम्न सिंह, 0 चंदन साहनी ।
• थाना कोतवाली खलीलाबाद:- प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय, का0 मनीष मिश्रा
• थाना धनघटा:- प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, म0का0 ललिता देवी ।
• थाना मेहदावल:- प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, का0 विजय यादव, का0 अशोक वर्मा ।
• थाना दुधारा:- थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, का0 संदीप यादव ।
• थाना महुली: थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय , का0 विनोद कुमार, का0 मुकेश चौरसिया ।
• थाना बखिरा:- थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, म0का0 कुमकुम मिश्रा, का0 प्रवीण यादव ।
• थाना बेलहरकला:- थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, म0 का0 कोमल देवी, का0 शैलेश यादव
• महिला थाना:- थानाध्यक्ष पूनम मौर्या का0 अजय मौर्या ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की । उन्होंने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि: “जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का पूर्ण समाधान करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। भविष्य में भी सभी अधिकारी व कर्मचारी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।”
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












