Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती - डीजे बजाने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बस्ती – डीजे बजाने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बस्ती – लालगंज थाना क्षेत्र के ढंढौरा गांव में शनिवार की रात बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के परमात्मा ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात उनके घर बर्थडे पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमे परिवार के लोगों द्वारा रात करीब 11 बजे डीजे बजाया जा रहा था। इसको लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद मारपीट होने लगी। पुलिस ने गांव के आदित्य चौधरी, सौरभ चौधरी, लोकेश चौधरी,ओमप्रकाश और रामभजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments