सिसवा नगरपालिका क्षेत्र की दशकों पुरानी सात किलोमीटर लंबी खेसरारी ड्रेन अतिक्रमण के कारण अपना अस्तित्व खोने के कगार पर है। सफाई और संरक्षण के अभाव में यह ड्रेन विलुप्त होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण ड्रेन को बचाने के लिए सिसवा के लोगों ने पहल की है। गन्ना समिति सिसवा के डायरेक्टर प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह उर्फ लल्ले सिंह ने सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में ड्रेन की सफाई और अतिक्रमण हटाकर उसे संरक्षित करने की मांग की गई है। पत्र में बताया गया है कि ड्रेन के रखरखाव की कमी और लोगों के अतिक्रमण से इसका अस्तित्व मिट रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर जलस्रोतों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पहले इस ड्रेन की चौड़ाई करीब 23 मीटर (एक जरीब) थी, लेकिन विशेषकर मुखर्जीनगर वार्ड में अतिक्रमण के कारण अब यह घटकर तकरीबन चार मीटर रह गई है। श्री सिंह ने पत्र में ड्रेन पर कुछ भू-माफियाओं पर भी अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। यह ड्रेन चिरैयाकोट ताल से निकलकर खेसरारी, सिसवा बुजुर्ग, रायपुर, बैजनाथपुर, रजवल मदरहां, कोठीभार, लोहेपार, चैनपुर और सोनबरसा होते हुए बेलवाघाट में छोटी गंडक नदी में मिलती है। यह क्षेत्र के लिए जल निकासी का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान ओंकार तिवारी ने बताया कि ड्रेन की सफाई न होने से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। बारिश के पानी को उचित निकासी का रास्ता नहीं मिल पाता, जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि ड्रेन की सफाई और अतिक्रमण हटाया जाए, तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। इस संबंध में सिसवा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने बताया कि ड्रेन पर अतिक्रमण का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ड्रेन की पैमाइश कराकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा खेसरारी ड्रेन पर अतिक्रमण, संकट में अस्तित्व:चौड़ाई 23 मीटर से घटकर 4 मीटर हुई, जलभराव का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












