#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद में आबकारी विभाग ने माझा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 45 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और लगभग 1800 किलोग्राम लहन तथा दो भट्ठियों को नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत चार अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। यह प्रवर्तन अभियान 20 अप्रैल, 2026 को आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार चलाया गया। संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन, उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार और जिलाधिकारी बस्ती के निर्देश पर आबकारी टीम बस्ती, प्रवर्तन टीम बस्ती और पुलिस चौकी विक्रमजोत प्रभारी ने संयुक्त रूप से थाना छावनी के माझा क्षेत्र में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 45 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसके अतिरिक्त, लगभग 1800 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। अभियान के तहत आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों में स्टॉक की जांच की और विक्रेताओं को शत-प्रतिशत बिक्री पास मशीन (पीओएस) के माध्यम से करने के निर्देश दिए। इस संयुक्त छापेमारी में आबकारी टीम से इंस्पेक्टर अंगद कुमार गौड़, आबकारी प्रवर्तन इंस्पेक्टर मोहम्मद गफ्फार, प्रवर्तन इंस्पेक्टर कमलाकांत यादव, आबकारी कांस्टेबल कन्दर्भ सिंह, प्रधान आबकारी कांस्टेबल रामबृक्ष, देवांशु पांडेय, विवेक प्रताप सिंह शामिल थे। पुलिस चौकी विक्रमजोत प्रभारी शशि शेखर सिंह और कांस्टेबल काशी नाथ पांडेय सहित कई अन्य कांस्टेबल भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:माझा क्षेत्र में 45 लीटर अवैध शराब, 1800 किलो लहन नष्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












