दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों में ही दो बार सीएनजी (CNG) की कीमत बढ़ चुकी है, जिससे लोगों को महंगाई का बोझ सहना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। यह तंज कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए किया है। पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसी वजह से महंगाई बढ़ाई जा रही है। इन आरोपों की वजह से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। फिलहाल बीजेपी (BJP) पार्टी ने इस तंज को लेकर कुछ नहीं कहा है।
कांग्रेस ने एनडीए (NDA) सरकार के खिलाफ आज यानी 17 मई को पोस्ट किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि पिछले दो दिनों में दो बार सीएनजी की कीमत में इजाफा हुआ है। जहां पहले 15 मई के दिन सीएनजी की कीमत 1 रुपये बढ़ा दी गई, उसके ठीक एक दिन बाद 17 मई को प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमत 2 रुपये बढ़ा दी गई है। कांग्रेस पार्टी का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल है कि कांग्रेस पार्टी ने पोस्ट के जरिए क्या कहा है?
यह भी पढ़ें: 4 महीने खत्म हुआ वीजा, फिर भी भारत में डटा रहा सोमाली नागरिक, अब हो गई जेल
कितनी है सीएनजी (CNG) की कीमत?
जहां एक तरफ दिल्ली में सीएनजी (CNG) की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम है, वहीं एनसीआर में इसकी कीमत सबसे ज्यादा 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
वायरल पोस्ट में क्या है?
कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट में पोस्ट किया गया है, ‘महंगाई में मोदी का चाबुक फिर चला, सीएनजी के दाम आज फिर बढ़े।’ इसके बाद लिखा गया है कि 15 मई को सीएनजी (CNG) की कीमत 1 रुपये बढ़ी थी, फिर 17 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा हो गया।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर आरोप लगाने वाले विग्नेश शिशिर Z+ सुरक्षा क्यों मांगने लगे?
पोस्ट के अंत में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा गया, ‘अब तक मोदी सरकार ने सीएनजी की कीमत 3 रुपये बढ़ा दी है। चुनाव खत्म होते ही मोदी की वसूली शुरू हो गई है।’ इस पोस्ट ने लोगों के मन में बीजेपी के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है। जहां कई लोगों ने सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई है, वहीं दूसरी तरफ कई लोग सीएनजी की बढ़ती कीमतों को मामूली बता रहे हैं।












