लखनऊ । प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद कई जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे विभागीय कामकाज में सुधार होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।
तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक दक्षता और जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे बदलाव किए जाते रहेंगे।
इस बड़े फेरबदल के बाद कई जिलों में प्रशासनिक टीमों में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है।पढ़िए पूरी सूची















