सिद्धार्थनगर में सोमवार शाम को बुढ़ी राप्ती नदी में डूबने से जनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र की मौत हो गई। कार से 4 दोस्त बांध क्षेत्र पहुंचे थे और योग माया मंदिर के पास नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सत्यम नायक अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख सचिन महावीर बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी संतुलन खोकर गहराई में समा गए। जहां गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। वहीं साथी विनीत और नितेश ने शोर मचाकर मदद मांगी। आसपास मौजूद लोग और चरवाहे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों लापता हो चुके थे। मामला जोगिया थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला…. सोमवार करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज के 4 छात्र कार से बांध क्षेत्र पहुंचे थे और योग माया मंदिर के पास बुढ़ी राप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सत्यम नायक अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख सचिन महावर बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी संतुलन खोकर गहराई में समा गए। साथियों विनीत और नितेश ने शोर मचाकर मदद मांगी। आसपास मौजूद लोग और चरवाहे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों लापता हो चुके थे। मृतकों की पहचान सत्यम नायक (28) और सचिन महावीर (24) के रूप में हुई है। सत्यम माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर था, जबकि सचिन द्वितीय वर्ष का छात्र था। सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया- चार छात्र नदी में नहाने गए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
डॉक्टर और मेडिकल छात्र की नदी में डूबकर मौत:सिद्धार्थनगर में साथी को बचाने में गई जान, दोस्तों ने शोर मचाकर मांगी मदद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












