HomeHealth & Fitnessवरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र शर्मा को सेवा निवृत्त होने पर जिला ब्राह्मण महासभा...

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र शर्मा को सेवा निवृत्त होने पर जिला ब्राह्मण महासभा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

 

फ़िरोज़ाबाद,  अक्षय तृतीया पर्व पर रामलीला मैदान स्थिति परशुराम शिविर पर जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद (पंजीकृत) द्वारा वरिष्ठ पत्रकार  महेंद्र शर्मा के सेवा निवृत्त होने पर सम्मानित किया गया

महर्षि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान परिसर में स्थित परशुराम शिविर पर आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुस्थान समाचार पत्र में अपनी लम्बी सेवा देने के पश्चात सेवा निवृत्त हुए वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र शर्मा “बेबी” को जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानितIMG_20260420_163100 किया गया, इस समारोह के दौरान उपस्थित जनों ने उनके योगदान की सराहना की, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि महेन्द्र शर्मा ने अपनी लेखनी के साथ कभी समझौता नही किया, उन्होंने हमेशा सच को सच कहने का दर्पण आमजन को पेपर में लिखे गये समाचार के जरिया दिखाने का काम किया है। हम सब लोगो को बड़ी खुशी के साथ यह अवसर प्राप्त हुआ है, कि हम सभी जिला ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी  ऐसे वरिष्ठ व ईमानदार पत्रकार का सम्मान इस महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व कर रहे है। ईश्वर से विनती है, कि उनको सदैव इसी तरह अन्य पत्रकारों को भी सच का रास्ता दिखाने का साहस प्रदान करे।
इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments