रिपोर्ट – सुशील शर्मा (जिला ब्यूरो चीफ़, बस्ती)
बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मंगेश गुप्ता पुत्र राम विलास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सगरा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती तथा सोनू गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम हसनी, थाना रुधौली, जनपद बस्ती शामिल हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जय सिंह चौरसिया, कांस्टेबल अतुलेंद्र यादव तथा कांस्टेबल उमेश यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सतत निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












