#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित ‘महिला जन आक्रोश सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। इसमें पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सम्मेलन 23 अप्रैल को बस्ती के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बूथ स्तर तक अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद के प्रत्येक मंडल में भी महिला जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विवेकानंद मिश्र ने बताया कि पार्टी के जनप्रतिनिधि, महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे। विद्यालयों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान चलाया जाएगा। सम्मेलन की सफलता के लिए बूथ समितियों को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, सुषमा चौधरी, मीना पाण्डेय, निर्मला श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित और मृदुला शुक्ला सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में महिला जन आक्रोश सम्मेलन की तैयारी:पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में 23 अप्रैल को होगा आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












