HomeHealth & Fitnessदेश के 9 एनएच पर केंद्र ने ट्रक माउंटेड एटेन्यूएटर्स, काम करने...

देश के 9 एनएच पर केंद्र ने ट्रक माउंटेड एटेन्यूएटर्स, काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा होगी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम करने वाले श्रमिकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रक माउंटेड एटेन्यूएटर्स (टीएमए) लगाए हैं। आंध्र प्रदेश और गुजरात में फैले 681 किलोमीटर लंबे 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर 33 टीएमए और 15 टोवेबल टीएमए स्थापित किए गए हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ये उपकरण टक्कर की स्थिति में ऊर्जा को अवशोषित कर प्रभाव को कम करते हैं और गंभीर दुर्घटनाओं से बचाते हैं। इनमें लगी विग-वैग चेतावनी लाइटें रात, कोहरे और हाई-स्पीड कॉरिडोर में चालकों को पहले से सतर्क करती हैं। सभी इकाइयां अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की टक्कर सहने में सक्षम हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 9 परियोजनाओं में कुल 33 टीएमए लगाए गए हैं और 15 टोवेबल ट्रक माउंटेड एटेन्यूएटर्स भी स्थापित किए गए हैं। सभी इकाइयां वैश्विक सुरक्षा मानकों जैसे एमएएसएच टेस्ट लेवल-3 और एनसीएचआरपी 350 टेस्ट लेवल-3 के अनुरूप हैं और ये प्रणालियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की टक्कर को सहने में सक्षम हैं।

उल्लेखनीय है कि टीएमए हाई-वे निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों और वाहनों की सुरक्षा के लिए एक चलता-फिरता ‘क्रैश कुशन’ है, जो तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के प्रभाव से बचाता है। यह ट्रक के पीछे लगा एक विशेष उपकरण है, जो दुर्घटना की स्थिति में ऊर्जा को अवशोषित कर पीछे से होने वाली टक्कर की गंभीरता को काफी कम कर देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments