Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में होमगार्ड्स परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा,...

सिद्धार्थनगर में होमगार्ड्स परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश


सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स परीक्षा 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नौगढ़ और जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई जैसे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया। अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, केंद्रों पर लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी अव्यवस्था या अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ करने को कहा गया। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स परीक्षा 2025 को बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments