Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ:एसडीएम ने दिलाई शपथ, सांसद...

शोहरतगढ़ में मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ:एसडीएम ने दिलाई शपथ, सांसद जगदम्बिका पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष मौजूद


शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने रविंद्र वर्मा, बैजनाथ कन्नौजिया और शिवशरण चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में निर्वाचित सभासदों और अध्यक्ष के साथ अब नव मनोनीत सभासदों का भी योगदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार नगर के विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करा रही है, और जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद पाल ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने की पहल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे राजनीति सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उनका उद्देश्य है कि महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और उनके पति रवि अग्रवाल ने नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का प्रथम आगमन पर फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, लालजी त्रिपाठी, पवन मिश्रा, आशीष शुक्ला, फतेह बहादुर, वकील खान, राजकुमार मोदनवाल, बाबू जी अंसारी, राजेश पाठक, शिवशक्ति शर्मा, मेजर सिंह चौहान, ध्रुव चतुर्वेदी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, बबलू गौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments