HomeHealth & Fitnessहोर्मुज से ब्लॉकेड हटाने को तैयार अमेरिका

होर्मुज से ब्लॉकेड हटाने को तैयार अमेरिका

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : : अमेरिका के साथ ईरान दूसरे दौर की शांति वार्ता करने को तैयार नहीं है। ईरान अपनी जिद और शर्तों पर अडिग है। ईरान का कहना है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा, साथ ही यूरेनियम संवर्धन भी जारी रखेगा। ईरान की शर्त यह भी है कि वह अमेरिका के साथ तब तक बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से अपना ब्लॉकेड नहीं हटा लेती। ईरान की इन कठिन शर्तों के आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झुकने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को एकतरफा सीजफायर आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया। 

ट्रंप होर्मुज से ब्लॉकेड हटाने को तैयार
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के अनुसार तेहरान को ऐसे संकेत मिले हैं… जिनसे पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के लिए तैयार है। अगर ऐसा है तो यह अमेरिका को बैकफुट पर धकेलने का संकेत है। ट्रंप के मौजूदा नरम रुख को देखते हुए भी लग रहा है कि अमेरिका ब्लॉकेड हटा सकता है। 

ट्रंप ने यह तो नहीं बताया कि सीजफायर को कब तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी बात कहने के लिए पाकिस्तान के फील्डमार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज का सहारा लिया। ट्रंप ने कहा कि मुनीर और शहबाज के अनुरोध पर ईरान पर अभी आगे तब तक हमला नहीं करेंगे, जब तक कि उनकी लीडरशिप वार्ता को तैयार नहीं होती। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments