Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप:महराजगंज में गर्भवती होने...

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप:महराजगंज में गर्भवती होने पर नेपाल ले जाकर गर्भपात कराने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी


महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर नेपाल ले जाकर गर्भपात कराने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में जब वह नाबालिग थी, तभी उसकी मुलाकात सोनौली क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और इसी विश्वास में वह उसके साथ रहने लगी। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा देते हुए नौतनवा स्थित बनैलिया माता मंदिर में जयमाला और सिंदूर डालकर शादी करने की बात कही थी। हालांकि, इसके बाद जब कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज करने की बात आई तो युवक कथित तौर पर लगातार टालमटोल करता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक उसे नेपाल लेकर गया, जहां उसका गर्भपात कराया गया। इसके बाद भी युवक शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन शादी नहीं की। मारपीट कर घर से निकालने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती का कहना है कि उसने स्थानीय थाने में शिकायत देकर न्याय की मांग की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उसे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचना पड़ा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर युवती ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों, घटना से जुड़े दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular