Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:बस्ती में पांच बैटरी, चार्जर और...

ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:बस्ती में पांच बैटरी, चार्जर और चोरी में यूज कार बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच बैटरी, एक चार्जर, चोरी में इस्तेमाल की गई मारुति डिजायर कार और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र के धोबिन पुरवा निवासी राजू कश्यप (42) को 19 अगस्त की सुबह करीब 3.20 बजे हरदिया चौराहा-वाल्टरगंज रोड स्थित गंदा नाला पुल के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक सफेद मारुति सुजुकी डिजायर कार, एक सब्बल, पिलास, दो रिंच, पांच ई-रिक्शा बैटरी, एक चार्जर और दो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलीं। कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी राजू कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा की सर्विस और मरम्मत का काम करता है। वह चोरी की बैटरियों को अपनी दुकान पर रखकर बाद में ई-रिक्शा चालकों को सस्ते दामों पर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक, 5/6 अगस्त की रात बड़ेबन स्थित माही मोटर्स से एक बैटरी व चार्जर तथा कटरा पानी की टंकी के पास खड़े ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी की गई थीं। इसके अतिरिक्त, 28/29 जून की रात शहर में चोरी का प्रयास किया गया था। मौका न मिलने पर इसी गिरोह ने पचपेड़िया रोड स्थित मॉडल शॉप का ताला तोड़कर काउंटर से लगभग 1.50 लाख रुपये चोरी किए थे। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि गिरोह के फरार सदस्य शुभम यादव उर्फ संतबक्स, हरिचरण और विकास यादव, जो गोंडा के निवासी हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular