HomeHealth & Fitnessएसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

एसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

बहराइच। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) क्षेत्र में सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन किए जाने के मामले में एसडीएम मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम मिहींपुरवा के निर्देश पर राजस्व लेखपाल द्वारा अवैध रूप से बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई होने तक चौकी रायबोझा पर सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में खनन विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है एवं परिवहन विभाग को भी वाहन से संबंधित अभिलेखों की जांच करने के निर्देश एसडीएम द्वारा दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 16.18.52WhatsApp Image 2026-08-19 at 16.18.51

उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौका पर भेजा गया। मौका मुआयना को पहुंची राजस्व टीम को सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ले जाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली।

टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रायबोझा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular