HomeHealth & Fitnessशादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान आजादनगर निवासी उवैश अली से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और पीड़िता द्वारा शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को आरोपी उवैश अली (उम्र करीब 24 वर्ष) को कमर्शियल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments