Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में आग का कहर से दो घर जले:एक भैंस की जलकर...

खेसरहा में आग का कहर से दो घर जले:एक भैंस की जलकर मौत, बाइक-साइकिल राख; ग्रामीणों ने मशक्कत कर अन्य घरों को बचाया


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र की टिकुईया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सनौरा में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। इस घटना में दो घरों को नुकसान पहुंचा और एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग बनारसी पुत्र आमिका के घर में अज्ञात कारणों से लगी थी। आग तेजी से फैली और घर में बंधी दो भैंसों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बुरी तरह झुलस गई। बनारसी के घर में रखा पंखा, गेहूं, लकड़ी और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के समय बनारसी मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और उनकी पत्नी शीला मरवटिया बैंक गई थीं। घर पर केवल दो छोटे बच्चे मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि घटना के समय तेज हवा चल रही थी, जिससे आग तेजी से फैल रही थी। ग्रामीणों की तत्परता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कई अन्य घरों को जलने से बचाया जा सका। इस अग्निकांड में पड़ोसी प्रकाश पुत्र श्रीराम को भी नुकसान हुआ। उनके घर के बाहर खड़ी एक साइकिल और एक बाइक जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर खेसरहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का मुआयना किया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments