HomeHealth & Fitnessबीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 शातिर अपराधी...

बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के उत्तरी जोन अंतर्गत थाना बक्शी का तालाब (बीकेटी) पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना सैरपुर में दर्ज गैंगस्टर केस की विवेचना के क्रम में की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर खास की सूचना पर टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को दबोचा। पहला आरोपी लल्लन उर्फ लल्ला उर्फ लालता पासी (उम्र करीब 35 वर्ष) को किसान पथ सर्विस लेन स्थित अंडरपास, ग्राम हरदौरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। दूसरा आरोपी मोनू पासी उर्फ मोनू रावत (उम्र करीब 30 वर्ष) को लखनऊ-सीतापुर हाईवे स्थित रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल कट के पास से पकड़ा गया।

गिरोह का उद्देश्य

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अवैध रूप से आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए सक्रिय था। गिरोह के सदस्य भय और आतंक फैलाकर चोरी, मारपीट और धमकी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।लल्लन पासी पर चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।मोनू पासी पर भी हत्या, लूट, चोरी और कई गैंग संबंधी मुकदमे दर्ज हैं, जो अलग-अलग थानों जैसे बीकेटी, सैरपुर, इटौंजा, माल और दुबग्गा में पंजीकृत हैं।

दोनों के खिलाफ थाना सैरपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 038/2026, धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में मामला दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और गैंग गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments