HomeHealth & Fitnessनाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अखिलेश रावत (उम्र 21 वर्ष) निवासी रानीपुर के रूप में हुई है, जिसे बन्थरा क्षेत्र से दबोचा गया।

घटना के संबंध में 23 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सरोजनीनगर में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 19 फरवरी 2026 को घर पर दूध देने आने वाले युवक अखिलेश रावत द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाई गई है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले में मु0अ0सं0 72/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 15 अप्रैल 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। बयान और साक्ष्यों के आधार पर बाद में मामले में POCSO एक्ट सहित धारा 65(1) बीएनएस व 5J(ii)/6 जोड़ी गई।

विवेचना के दौरान फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:35 बजे पुलिस टीम ने बन्थरा क्षेत्र से आरोपी अखिलेश रावत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments