#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र में रविवार देर रात हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी। पोखरा से पोखरनी तक विद्युत लाइन में खराबी आने से करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 10 हजार से अधिक आबादी रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर हुई। बिजली बाधित होने के कारण पोखरा, बनकटिया, रमवापुर, नगहरा, महुरैयाँ और भोयर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें भीषण गर्मी, पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली न रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए और मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए। रविवार सुबह तक भी कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। पोखरा निवासी प्रेम सागर ने बताया कि रात में बिजली कटने के बाद से अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। भोयर निवासी पंकज चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में हल्की हवा या मामूली बारिश होते ही बिजली लाइन में फॉल्ट हो जाता है और घंटों तक आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासी रमेश, दिनेश, टनटन, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बन सिंह और सर्वेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने भी जर्जर विद्युत लाइन और उपकरणों को इसका कारण बताया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि पोखरा से पोखरनी तक खराब विद्युत लाइन की तत्काल मरम्मत की जाए। साथ ही, जर्जर तारों और उपकरणों को बदला जाए, ताकि हल्की बारिश या हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो और उन्हें बार-बार होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में हल्की बारिश से 15 गांवों की बिजली गुल:जर्जर लाइनों के कारण रातभर ठप रही आपूर्ति, लोग परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












