Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:बाग में लोगों ने...

बस्ती में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:बाग में लोगों ने देखी लाश, बड़ा बेटा साउथ अफ्रीका में कर रहा जॉब

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मैढैवा गांव में रविवार देर रात एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मैढैवा निवासी राजमणी शर्मा (60) पुत्र रामकुमार का शव रविवार रात करीब 11 बजे गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक बाग में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजमणी शर्मा पहले विदेश में रह चुके थे। उनके बड़े बेटे रविंद्र दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत हैं, जबकि छोटे बेटे महेंद्र लगभग एक माह पूर्व ही दक्षिण अफ्रीका से घर लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी मीरा देवी के अलावा दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, तीसरी बेटी अंतिम के विवाह की तैयारियां चल रही थीं, और सबसे छोटी बेटी प्रतिमा अभी पढ़ाई कर रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। पत्नी मीरा देवी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में भी इस घटना को लेकर दुख और चर्चा बनी हुई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments