Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते एक व्यक्ति गिरफ्तार:मुण्डेरवा में शांति भंग की...

सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते एक व्यक्ति गिरफ्तार:मुण्डेरवा में शांति भंग की आशंका पर चालान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुण्डेरवा थाना पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति-भंग की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नगहरा, मुण्डेरवा निवासी महेश सोनकर (45) पिता लल्लू सोनकर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामपुर मेडिकल कॉलेज चौकी के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नायक और मुण्डेरवा थाने के कांस्टेबल विनेश कुमार शामिल थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसी आरोप में उसे गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती के न्यायालय में पेश किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments