उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। जनपद श्रावस्ती के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें नौशाद ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। गवर्नमेंट हाई स्कूल बंटीहवा, सिरसिया के छात्र नौशाद ने कुल 600 अंकों में से 570 अंक प्राप्त किए, जो 95 प्रतिशत है। इस प्रदर्शन के साथ वह जनपद में प्रथम स्थान पर रहे।
एसपीके शुक्ला इंटर कॉलेज, गिलौला के छात्र सचिन शुक्ला ने 567 अंक (94.50 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से दो विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। इनमें जगत जीत इंटर कॉलेज, इकौना के अमर प्रकाश और एसएमपीएस इंटर कॉलेज, तुलसीपुर की रोशनी वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने 564-564 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त किए। जिला टॉपर नौशाद के पिता किसान हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालयों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्रावस्ती का हाईस्कूल परिणाम घोषित:नौशाद बने जिला टॉपर, 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












