Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा के रिशांत ने हाईस्कूल में 92.8% अंक हासिल किए:सरस्वती शिशु मंदिर...

नानपारा के रिशांत ने हाईस्कूल में 92.8% अंक हासिल किए:सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र ने क्षेत्र का नाम रोशन किया, परिवार में खुशी का माहौल


बहराइच जिले के नानपारा तहसील के ग्राम माघी निवासी रिशान्त विश्वकर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद रिशान्त को परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों से बधाईयां मिलीं। एक साधारण परिवार से आने वाले रिशान्त की इस सफलता को ग्रामीण उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम मान रहे हैं। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रिशान्त विश्वकर्मा ने कहा, “इस उपलब्धि का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और गुरुजनों को जाता है। उन्होंने मुझे हर कदम पर सही मार्गदर्शन दिया और कठिन परिस्थितियों में भी मेरा हौसला बढ़ाया।” रिशान्त ने भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। रिशान्त की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ ग्राम माघी और नानपारा क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। उनके पिता अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि रिशान्त सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत थे और उनकी यह सफलता विद्यालय में मिले अनुशासन तथा बेहतर शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि रिशान्त पढ़ाई में सदैव लगनशील रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments