सिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम ने दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा पांडेय ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। वहीं इसी विद्यालय की आस्था ओझा ने 96.67 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद में उत्साह का माहौल है। श्रद्धा पांडेय जहां जिले में प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं आस्था ओझा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने खासकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम किया है। परिणाम घोषित होते ही दोनों छात्राओं के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सही समय प्रबंधन उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे। विद्यालय प्रशासन ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया और उम्मीद जताई कि अन्य विद्यार्थी भी इससे सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जनपद स्तर पर दोनों छात्राओं के सम्मान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकती हैं।
श्रद्धा और आस्था ने प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाया:सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल की श्रद्धा ने 96.83% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












