#बस्ती_न्यूज
बस्ती में संत निरंकारी मंडल ब्रांच द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत निरंकारी सत्संग भवन, पाण्डेय बाजार-डुमरियागंज रोड पर आयोजित इस शिविर में कुल 64 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 54 ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। विशिष्ट अतिथि जिला चिकित्सालय बस्ती के प्रमुख अधीक्षक डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने रक्तदान को जीवन रक्षक सेवा बताया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। मिशन के मुखी लालमन चौधरी ने बताया कि यह शिविर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” से प्रेरित है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी से इस कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। शिविर में युवाओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित रक्त संग्रह किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मंडलीय चिकित्सालय में 36 पंजीकृत लोगों में से 34 ने और कैली हॉस्पिटल में 26 पंजीकृत लोगों में से 20 ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सा टीम और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
संत निरंकारी मिशन के 54 सेवादारों ने किया रक्तदान:बस्ती में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 64 लोगों ने पंजीकरण कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












