नासिरगंज में बिजली व्यवस्था चरमराने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात करीब 12 बजे मुख्य बिजली का तार टूट जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई, जिससे क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहा। बिजली कटते ही भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों के भीतर दम घुटने लगा। स्थानीय निवासियों कब्बन, मसर्रत, पप्पू, पुत्तन, शीबू, शबाब और आकिल सहित कई लोग रात भर सो नहीं पाए। गर्मी से बेहाल होकर कई ग्रामीण और युवा रात के 2 बजे तक चौराहों और सड़कों पर टहलते नजर आए। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रात विशेष रूप से कष्टकारी साबित हुई। बिजली बाधित होने के संबंध में लाइटमैन करन सिंह से जानकारी ली गई। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य तार टूटने की वजह से आपूर्ति ठप हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी है और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। करन सिंह ने कहा, “तार टूटने की जानकारी मिल चुकी है। हमारी टीम काम पर लगी है और उम्मीद है कि आज दोपहर तक तार जोड़कर बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।”
नासिरगंज में बिजली का तार टूटा:भीषण गर्मी में रात भर बेहाल रहे लोग, आपूर्ति ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












