Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में जंपिंग पुल पर चीनी लदा कंटेनर पलटा:चालक सुरक्षित, NH-730 पर...

श्रावस्ती में जंपिंग पुल पर चीनी लदा कंटेनर पलटा:चालक सुरक्षित, NH-730 पर गिरा बोरा


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ (NH-730) पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखीमपुर से बिहार की ओर चीनी लेकर जा रहा कंटेनर (UP 22 BT 1172) म्यांमार मठ के सामने बने जंपिंग पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक अंजुम पुत्र रहबर, निवासी सरैया थाना देहात कोतवाली (बाराबंकी) बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाल लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बौद्ध परिपथ पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य वर्षों पहले कराया गया था, लेकिन कई स्थानों पर पुल और सड़क अधूरी छोड़ दी गई। इसके चलते सड़क पर बने खतरनाक जंपिंग प्वाइंट लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पूर्व इसी स्थान पर हुए हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बालू से लदे ट्रक के पलटने जैसी कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क और पुल का कार्य पूरा कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments