Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में 2.39 करोड़ की सड़क का शिलान्यास:विधायक राम निवास वर्मा ने...

नानपारा में 2.39 करोड़ की सड़क का शिलान्यास:विधायक राम निवास वर्मा ने पायनियर स्कूल से तायपुर तक मार्ग का किया उद्घाटन


नानपारा में पायनियर स्कूल से लक्ष्मना मार्ग होते हुए टेरिया ताजपुर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने किया। सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 39 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक राम निवास वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंडित राम उजागर मिश्रा, धर्मराज जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, अधिवक्ता यूसुफ, एनआर लोधी और प्रदीप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments