बहराइच के नवाबगंज स्थित ग्राम पंचायत पीर नसीरुद्दीन में शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराया। शिविर के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया, बीमा दावा करने की विधि और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर ही उपस्थित किसानों के फसल बीमा आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए गए और उन्हें तत्काल बीमा प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराए गए। लोकवाणी केंद्र संचालक अनूप मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि और अन्य जोखिमों से होने वाली फसल क्षति के आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक संख्या में अपनी फसलों का बीमा कराने का आग्रह किया। इस शिविर में राजकुमार, शोभा राम, कमलेश, विजय सहित क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की और योजना के प्रति उत्साह दिखाया।
बहराइच में फसल बीमा योजना शिविर:किसानों ने खरीफ फसलों का बीमा कराया, लाभ की जानकारी मिली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












