कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में बालिकाओं को विभिन्न अपराधों, ‘गुड टच’, ‘बैड टच’ और साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के दौरान, मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 102, 108 और 1930 के महत्व और उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। टीम ने महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना शामिल थीं, जिससे महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक हो सकें। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और कॉन्स्टेबल दीपक यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में कोठीभार पुलिस का जागरूकता अभियान:बालिकाओं को अपराधों, हेल्पलाइन, योजनाओं की जानकारी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












